उज्जैन पर केंद्रित टीवी धारावाहिक अवंतिका का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

दिनांक: 13/01/2024

उज्जैन, 13 जनवरी 2024। उज्जैन के पौराणिक इतिहास पर निर्माता निर्देशिका सीमा कपूर द्वारा निर्मित भव्य धारावाहिक अवंतिका का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज (14 जनवरी 2024) प्रातः 11:30 बजे उज्जैन के बृहस्पति भवन में किया जायेगा। यह धारावाहिक दूरदर्शन के राष्ट्रिय चैनल, डीडी-नेशनल पर 22 जनवरी से प्रसारित किया जा रहा है। जिसे प्रत्येक सोमवार से गुरुवार तक रात्रि के 9 बजे देखा जा सकेगा। धारावाहिक में मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, उज्जैन द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। धारावाहिक अवंतिका के 130 एपिसोड निर्मित किये जायेंगे। इस धारावाहिक में श्रीकृष्ण द्वारा संदीपनी आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने से लेकर अवंतिका के अन्य प्रमुख धार्मिक प्रसंग, अवंतिका के सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पक्ष जैसे राजा प्रद्योत, बिम्बिसार, सम्राट अशोक ,भतृहरि, सम्राट विक्रमादित्य आदि के कुशल शासन तथा कला पक्ष में कालिदास द्वारा अभिज्ञान शाकुंतलम , भास् द्वारा मृच्छ कटिक जैसे महान साहित्य की रचनाएँ आदि का समावेश किया गया है।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि उज्जैन(अवंतिका) प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है यानि युगयुगीन उज्जैन। वैज्ञानिक दृष्टि से उज्जैन ही वह शहर है जिसने दुनिया को कालगणना की प्रणाली बताई है। कहते हैं ज्योतिष की शुरुआत भी इसी शहर से हुई है। उज्जयिनी धार्मिक केंद्र के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। उज्जैन की पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक व साहित्यिक पहलुओं को सामने लाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयास करते रहे है। निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम में निर्माता, निर्देशिका सीमा कपूर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।