◈ सम्मान: यह सम्मान सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय सम्मान के नाम से जाना जायेगा।
◈ उद्देश्य: यह सम्राट विक्रमादित्य के बहुविध गुणों न्याय, दानशीलता, वीरता, सुशासन, खगोल एवं ज्योतिष विज्ञान, कला, शौर्य, प्राच्य वांग्मय, राजनय, आध्यात्मिक क्षेत्र, रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्य के क्षेत्र में श्रेष्ठतम उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया।
◈ संख्या: यह सम्मान प्रति वर्ष प्रदान किया जायेगा। यह एकल सम्मान होगा अर्थात् यह सम्मान संयुक्त रूप से नहीं दिया जायेगा।
◈ सम्मान की राशि: इस सम्मान के अंतर्गत पुरस्कार के रूप में रुपये 11 लाख (ग्यारह लाख रुपये) की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पट्टिका प्रदान की जायेगी।